सम्बंधित जानकारी
- UP में 387 Corona पॉजिटिव, 100 से ज्यादा हॉटस्पॉट सील
- Corona virus : चीन में 63 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमण का दौर लौटने का डर
- cross-contamination: ग्लोव्ज पहनकर बेफिक्र मत होइए, हो सकते हैं ‘क्रॉस कंटामिनेशन’ का शिकार
- क्या कोरोना से जंग जीतने के बाद भीलवाड़ा पुलिस ने निकाला विजय जुलूस...जानिए सच...
- मध्यप्रदेश में अब तक 388 लोग Corona संक्रमित, 30 की मौत
दुनियाभर में Corona virus का बढ़ा प्रकोप, मामले बढ़कर 15 लाख से अधिक हुए
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 15 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं। आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष चीन में इस विषाणु के सामने आने के बाद से 192 देशों और क्षेत्रों में 15,02,478 संक्रमित लोगों में से 87,320 लोगों की मौत हो चुकी है।
राष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है। कई देश केवल गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। अमेरिका में जहां यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है, वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 मामले दर्ज किए गए हैं।
स्पेन में 14,555 लोगों की मौत के साथ 1,46,690 मामले सामने आए हैं। इटली में 1,39,422 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रामक रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप है, जहां 7,72,592 मामले दर्ज किए गए और 61,118 लोगों की मौत हो गई। (भाषा)
