सम्बंधित जानकारी
- कोरोना संक्रमण के 2141 नए मामले, 20 की मौत, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 1946 नए मामले, 10 की मौत, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
- Covid 19 : त्योहारी सीजन के बीच Corona के नए वैरिएंट ने फिर बढ़ाई टेंशन, देश में जारी रहेगा मास्क प्रोटोकॉल
- Covid pandemic: 70 वर्षों में वैश्विक मृत्यु दर में अभूतपूर्व बदलाव, जीवन प्रत्याशा स्तर में दीर्घकालिक गिरावट
- देश में 6 माह में सबसे कम नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटी
दिल्ली को मास्क से मिली राहत, नहीं लगेगा जुर्माना
नई दिल्ली। दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना नहीं देना होगा। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित आदेश वापस लेने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने पिछले महीने हुई बैठक में फैसला किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के कम होते मामलों को देखते हुए 30 सितंबर के बाद से जुर्माना नहीं वसूला जाए। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई थी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एक समय कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यहां मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta
