सम्बंधित जानकारी
- UP : बेसिक शिक्षामंत्री के भाई की EWS कोटे से नियुक्ति, कुलपति ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट
- 12वीं बोर्ड व पेशेवर कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर राजनाथ की अध्यक्षता में रविवार को होगी बैठक
- JEE Main 2021: जेईई मेन मई सेशन की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री निशंक ने की घोषणा
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना से संक्रमित
- कोरोना के मद्देनजर UGC-Net परीक्षा स्थगित, शिक्षामंत्री पोखरियाल की घोषणा
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को मंगलवार को पोस्ट कोविड दिक्कतों के कारण दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशंक को आज सुबह पोस्ट कोविड दिक्कतों के कारण एम्स ले जाया गया, वहां उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। कोविड बाद जटिलताओं के कारण उन्हें (निशंक) को मंगलवार की सुबह को भर्ती कराया गया। उन्हें डा. नीरज निश्चल की देखरेख में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि 61 साल के रमेश पोखरियाल निशंक को इसी वर्ष अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
शिक्षा मंत्री निशंक ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे संपर्क में आए लोग टेस्ट करवाएं।
