1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Union Education Minister Ramesh Pokhriyal infected with Nishank Corona

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना से संक्रमित

Ramesh Pokhriyal Nishank
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए गए हैं। निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। निशंक (61 वर्ष) ने कहा कि वे रिपोर्ट आने के बाद से चिकित्सकीय सलाह का पालन कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा, आपको सूचित करना है कि मेरी कोविड-19 जांच में आज संक्रमण की पुषिट हुई है। मैं अपने चिकित्सकों की सलाह के अनुसार, दवा व उपचार करा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आप सभी से आग्रह है कि हाल में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे ध्यान दें और अपनी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के सभी कार्य जरूरी एहतियात बरतते हुए सामान्य रूप से जारी हैं।(भाषा)
अगला लेख
COVID-19 in India : देशभर में नए Corona मामलों में से 76 प्रतिशत 10 राज्यों से