सम्बंधित जानकारी
- 15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए 1 जनवरी से COWIN पर करवा सकेंगे registration
- ओमिक्रॉन के बाद नए वैरिएंट की चेतावनी! हिरणों से इंसानों में संक्रमण का खतरा!
- देश में Omicron के 578 मामले, कौन से राज्य में कितने मामले, क्या हैं प्रतिबंध
- फिर से लगेगी कोरोना पाबंदी : Bill Gates ने ट्वीट कर दुनिया से की अपील, 20 सावधानियां जो अभी भी है बहुत जरूरी
- अमेरिका में Omicron वैरिएंट का कहर, न्यूयॉर्क में अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं बच्चे, फ्रांस में भयावह स्थिति
दिल्ली में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में संक्रमण के 331 नए मामले
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 331 नए मामले सामने आए, जो कि 9 जून के बाद से अब तक सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हो गई और संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 25,106 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इस साल नौ जून को 337 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.46 दर्ज की गई थी। उस दिन महामारी से 36 मरीजों की मौत हुई थी।
दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 14,43,683 मामले सामने आ चुके हैं और 14.17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।(भाषा)
