सम्बंधित जानकारी
- देश में Omicron के 578 मामले, कौन से राज्य में कितने मामले, क्या हैं प्रतिबंध
- Indore : कहीं Coronavirus के सुपर स्प्रेडर न बन जाएं धार्मिक आयोजन और मेले
- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 531 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 578 लोग संक्रमित
- अमेरिका में Omicron वैरिएंट का कहर, न्यूयॉर्क में अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं बच्चे, फ्रांस में भयावह स्थिति
- महाराष्ट्र और केरल में Omicron का विस्फोट, दिल्ली में लगेगा Night Curfew
ओमिक्रॉन के बाद नए वैरिएंट की चेतावनी! हिरणों से इंसानों में संक्रमण का खतरा!
दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट कहर मचा रहा है। इस बीच डराने वाली एक और खबर सामने आ रही है। अमेरिका के ओहियो में एक स्टडी की गई है। इसमें कहा गया है कि जानवर वायरस के लिए एक जलाशय का काम कर सकते हैं। नेचर में पब्लिश एक रिचर्स के मुताबिक ओहियो में 120 से अधिक सफेद पूंछ वाले हिरण कोरोनावायसर से संक्रमित पाए गए हैं।
इनसे अधिक खतरनाक वैरिएंट्स सामने आ सकते हैं। हिरणों के कारण इंसान संभावित रूप से कोरोनावायरस के एक नए वैरिएंट से संक्रमित हो सकता है।
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में स्टडी के वरिष्ठ लेखक प्रोफेसर एंड्रयू बोमन ने कहा कि अन्य स्टडी के सबूतों के आधार पर हम जानते हैं कि हिरण जंगल में वायरस का शिकार हो सकते हैं। लैब में हम हिरणों को संक्रमित कर सकते हैं और इस वजह से हिरणों से हिरणों में वायरस फैल सकता है।
मीडिया खबरों के मुताबिक अगर वे जंगल में संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में अगर उनके अंदर वायरस रह जाता है, तो वह इंसानों को SARS-CoV-2 के नए वैरिएंट से संक्रमित कर सकते हैं। हिरणों में मिले तीन वैरिएंट्स का 360 जानवरों से लिए गए सैंपल्स में से एक तिहाई में पता चला है।
