1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. पंजाब में Corona virus के संक्रमण से 65 वर्षीय मरीज की मौत, मृतक संख्या 4 पहुंची

पंजाब में Corona virus के संक्रमण से 65 वर्षीय मरीज की मौत, मृतक संख्या 4 पहुंची

Corona virus
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय 1 मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक वायरस संक्रमण से कुल 4 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति का इलाज स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ (पीजीआईएमईआर) में चल रहा था। मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने फोन पर कहा कि उनकी मौत दोपहर करीब 1 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि मरीज पंजाब में मोहाली जिले के नयागांव के रहने वाले थे और सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिंह ने बताया कि सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की समस्या होने के बाद 6 दिन पहले उन्हें पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था।
अगला लेख
JIO फोन ग्राहकों को मिलेगा 10 गुना फायदा, कंपनी का ऐलान, आसानी से घर बैठे करें रिचार्ज