सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus : कोविड के बढ़ते मामलों पर केंद्र अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात समेत 6 राज्यों को खत लिखकर कही यह बात
- फिर डरा रहा है कोरोना, 4 माह बाद 1 दिन में मिले 700 से ज्यादा नए मरीज
- महाराष्ट्र में H3N2 इन्फ्लूएंजा से 2 की मौत, मृतकों में MBBS छात्र भी, यूपी में अलर्ट; पुडुचेरी में स्कूलों की छुट्टी
- 117 दिन बाद देश में कोरोना संक्रमण के 618 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4000 पार
- सावधान, फिर डरा रहा है कोरोना, 113 दिन बाद 24 घंटे में मिले 500 से ज्यादा मरीज
कोरोना संक्रमण के 796 नए मामले, 109 दिन बाद देश में 5,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नए मामले आए। 109 दिनों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 के पार पहुंची। कोविड के बढ़ते मामलों पर केंद्र अलर्ट पर है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 93 हजार 506 हो गई। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 57 हजार 685 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कर्नाटक, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,795 हो गई है।
भारत में अभी कोविड-19 के 5,026 उपचाराधीन मरीज हैं, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
केंद्र सरकार ने कोविड-19 के संभावित स्थानीय प्रसार का हवाला देते हुए संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के वास्ते गुरुवार को 6 राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से जोखिम आकलन-आधारित रुख अपनाने को कहा।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि कुछ राज्य हैं, जहां बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि संक्रमण का संभावित स्थानीय प्रसार हो रहा है। भूषण ने इन राज्यों को छोटे स्तर पर कोविड-19 की स्थिति का निरीक्षण करने और बीमारी के तत्काल और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपायों के क्रियान्वयन, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न परामर्श का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।
