सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस वैक्सीन कब आएगी और इसकी क़ीमत कितनी होगी?
- कोरोनावायरस Live Updates : एक दिन में रिकॉर्ड 73,642 कोरोना मरीज स्वस्थ
- अशोक गहलोत बोले, लॉकडाउन की तरह सतर्कता बरतें तभी रुकेगा संक्रमण
- Indore : नहीं थम रही Corona की रफ्तार, 276 नए मामले, 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, अब तक 418 की मौत
- विश्व में दूसरे स्थान पर भारत, कोरोना संक्रमण के मामले 41 लाख के पार
CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 90,633 नए मामले, मृतक संख्या 70,000 पार
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को देश में रिकॉर्ड 90,633 नए मरीज सामने आए जबकि 1065 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार तक 31,80,865 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 77.23 प्रतिशत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 41,13,811 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,065 मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अबतक देश में कुल 70,626 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अबतक देश में कुल 4,88,31,145 नमूनों की जांच गई है, जिनमें से 10,92,654 नमूनों की जांच अकेले 5 सितंबर को की गई।
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। हालांकि, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है।
मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे।
सात अगस्त को भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार चली गई जबकि 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई। 30 से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिन का समय लगा।
