सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus effect : भारत में 70 प्रतिशत घटी सोने की मांग, भाव आसमान पर
- राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 365 नए मामले, 9 और लोगों की मौत
- मप्र में मास्क पर सियासत: BJP नेताओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कांग्रेस हमलावर
- बड़ी खबर, मुंबई के 57% झुग्गीवासियों को पता ही नहीं उन्हें कोरोना हुआ था, अपने आप हुए ठीक
- Data Story : 10 लाख से ज्यादा लोगों ने जीती कोरोनावायरस से जंग, पहली बार मृत्यु दर घटकर 2.21%
फिर कोरोनावायरस की चपेट में आया चीन, सामने आए 100 से ज्यादा मामले
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा आए हैं। दक्षिण अफ्रीका 4,71,000 संक्रमितों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित पांचवां देश बन गया है। चीन में 100 से ज्यादा नए मामलों के सामने आने से देश में इस खतरनाक वायरस पर नियंत्रण की उम्मीद को झटका लग रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने गुरुवार को बताया कि 105 नए मामलों में से 102 स्थानीय संक्रमण के हैं। इनमें से ज्यादातर मामले शिनजियांग प्रांत के मुस्लिम बहुल उइगर क्षेत्र से है।
बुधवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 84,165 है। 574 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 33 की हालत गंभीर है। अब तक 78,957 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका में इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या 4,71,000 हो गई। इस आंकड़े के साथ देश कोरोनावायरस से बेहद प्रभावित पांचवां देश बन गया है। अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों में से आधे दक्षिण अफ्रीका में हैं।
अफ्रीका के 54 देशों में कुल संक्रमितों की संख्या 8,91,000 है, वहीं यहां कम संख्या में जांच का मतलब है कि संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा है।
दक्षिण अफ्रीका चिकित्सा अनुसंधान परिषद की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 मई से 21 जुलाई के बीच प्राकृतिक कारणों से 22,000 ज्यादा मौतें हुई हैं। ये मौतें कोविड-19 से या अन्य बीमारियों की वजह से हो सकती है, जिसे दर्ज नहीं किया जा सका। (भाषा)
