1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona cases rise in Burhanpur

बुरहानपुर में कोरोना मामले बढ़ने से हड़कंप, हाट पर लगा प्रतिबंध

Coronavirus
बुरहानपुर। जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों से हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाट बाजार पर पूर्णत: प्रतिबंध रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश 13 मार्च की रात 12 बजे से आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।

बुरहानपुर में एक दिन में 24 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिसने 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों पर भी आरटीपीआर रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है।
अगला लेख
दिल्ली में कोरोना की लहर, लगातार तीसरे दिन 400 से ज्यादा नए मामले