1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona cases in India : 27 December

भारत में कोविड-19 के 18,732 नए मामले, अब तक 1,01,87,850 संक्रमित

CoronaVirus
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,732 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 97,61,538 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 279 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,622 हो गई है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,78,690 है, जो कुल मामलों का 2.73 प्रतिशत है।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 26 दिसंबर तक देशभर में 16,81,02,657 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शनिवार को हुई 9,43,368 जांच भी शामिल हैं। (भाषा)
अगला लेख
पेट्रोल-डीजल के दाम 20 दिन से स्थिर