सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोना के 1,778 नए मामले, 23,087 एक्टिव मरीज
- Coronavirus India Updates: 1 दिन में कोरोना संक्रमण के 1,581 नए मामले आए सामने, 33 मरीजों की मौत
- भारत में 18 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों को बूस्टर डोज की तैयारी
- Corona India Update: देश में संक्रमण के 1549 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत
- एमपी में 23 मार्च से लगेगी 12-14 वर्ष के बच्चों को covid 19 रोधी वैक्सीन
राहत भरी खबर : 31 मार्च से हटेंगी कोरोना पाबंदियां, मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी खत्म होने की कगार पर है। कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। ऐसे में सरकार ने 31 मार्च से सभी कोरोना पाबंदियां खत्म करने का फैसला किया है।
सरकार ने दो साल बाद, 31 मार्च से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया। हालांकि, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम लागू रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई। 4,24,73,057 लोग कोरोना को मात चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई। महामारी की वजह से अब तक 5,16,605 लोग मारे जा चुके हैं।
