Corona virus | तेलंगाना में Covid 19 के 887 नए मामले, 4 और लोगों की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 887 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,08,776 हो गई। इस साल राज्य में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं, वहीं संक्रमण से 4 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,701 हो गई।
राज्य सरकार ने 31 मार्च रात 8 बजे तक के आंकड़ों के साथ स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि सबसे अधिक 201 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए जबकि मेडचल मल्काजगिरी जिले में 71 और निर्मल में 78 नए मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार 31 मार्च को 337 मरीज ठीक भी हुए।
राज्य में अभी तक कुल 3,01,564 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और 5,511 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक कुल 1.02 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.66 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है। (भाषा)

