सम्बंधित जानकारी
- Corona: उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, स्वस्थ होने की दर बढ़ी, 33 मरीजों की मौत
- Coronavirus : चीन में फिर कोरोना की मार, Lockdown के चलते चेंगदू शहर में 2 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 7946 नए मामले, 37 और मरीजों की मौत
- COVID-19 का नया इलाज, नए वैरिएंट का भी कर सकता है खात्मा
- Corona India Update: राहतदायी खबर, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 5910 नए मामले, मृत्युदर व उपचाराधीन मरीज घटे
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 5,910 नए मामले सामने आने से कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,62,445 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 53,974 रह गई है। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 16 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,007 हो गई है। मौत के इन नए मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 7 मामले भी शामिल हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,140 की गिरावट दर्ज की गई है।
संक्रमण की दैनिक दर 2.60 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,80,464 हो गई है जबकि मृत्युदर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 213.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे।
पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से जिन 9 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 3 की मौत महाराष्ट्र, 2 की कर्नाटक और 1-1 मरीज की मौत जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में हुई।(भाषा)
