सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: राहतदायी खबर, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 5439 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
- India Corona Update : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 84931 हुई, कोरोना के 7591 नए मामले आए सामने
- India Corona Update : देश में कोरोना के 9436 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 86591 हुई
- COVID-19 का नया इलाज, नए वैरिएंट का भी कर सकता है खात्मा
Corona: उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, स्वस्थ होने की दर बढ़ी, 33 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 7,219 नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,49,726 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 56,745 रह गई है व स्वस्थ होने की दर बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 33 मरीजों की मौत हुई।
अब इन मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,965 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दैनिक दर 1.98 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई है, वहीं कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,38,65,016 हो गई है जबकि मृत्युदर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.01 करोड़ खुराक खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण से जिन 25 और मरीजों की जान गई है, उनमें से 6 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 3 की केरल और 2-2 मरीजों की मौत दिल्ली, उत्तरप्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में हुई है।(भाषा)
