सम्बंधित जानकारी
- India Corona Update : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 84931 हुई, कोरोना के 7591 नए मामले आए सामने
- India Corona Update : देश में कोरोना के 9436 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 86591 हुई
- भारत-पाक मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने कोरोना को हराया, टीम इंडिया से जुड़े
- Corona India Update : कोरोना संक्रमण के 9520 नए मामले, 41 लोगों की मौत, उपचाराधीन मरीज घटे
- Coronavirus : इंदौर संभाग में 2 माह में 5 कोरोना मरीजों की मौत, 2 लोगों ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन
Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 5439 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 5,439 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,21,162 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.66 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.66 प्रतिशत हो गई।
दैनिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.64 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,38,25,024 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्युदर 1.19 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 212.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
