सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: राहतदायी खबर, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
- जानिए, Corona मानसिक स्वास्थ्य और मस्तिष्क विकारों को कैसे प्रभावित करता है...
- बड़ी खबर, अब वयस्कों को लगेगी कॉर्बेवैक्स की बूस्टर खुराक
- Coronavirus : चीन के हैनान प्रांत में Lockdown के बाद Corona के 259 नए मामले, पाबंदियों के कारण 80 हजार पर्यटक फंसे
Coronavirus : चीन में फिर कोरोना की मार, Lockdown के चलते चेंगदू शहर में 2 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद
बीजिंग। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चेंगदू में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है, जिसके चलते 2 करोड़ से अधिक लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर के निवासियों को घरों में ही रहने को कहा गया है जबकि शहर से आने-जाने वाली 70 प्रतिशत उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। यह शहर आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से भी खास अहम है।
अधिकारियों ने स्कूल के नए सत्र की शुरुआत को टाल दिया है। हालांकि सार्वजनिक परिवहन का संचालन जारी है और नागरिकों को विशेष आवश्यकता की सूरत में शहर छोड़ने की अनुमति है। गुरुवार को घोषित नियमों के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर की वायरस जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर किसी परिवार के एक सदस्य को आवश्यक चीजें खरीदने के लिए बाहर निकलने की अनुमति रहेगी।
शहर से लॉकडाउन हटाने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। चीन का कहना है कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए इस तरह के कदम जरूरी हैं।(भाषा)
