1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 180 New Covid Cases In Delhi In 24 Hours, Highest In 6 Months

Omicron के खौफ के बीच दिल्ली में कोरोना विस्फोट, 1 दिन में सामने आए 180 मामले

delhi
नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजधानी में कोरोनावायरस का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आए, जो 16 जून के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। इस बीच बाजारों में भीड़ की भयावह तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उल्लेखनीय है कि 16 जून को शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 212 मामले सामने आए थे।
 
दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 180 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 0.29 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर में अब तक कोविड से पांच लोगों की मौत हुई है।
 
विभाग के मुताबिक एक दिन पहले कुल 62,697 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 57,583 आरटी-पीसीआर जांच शामिल है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 14,42,813 मामले सामने आए हैं, जिनमें 14.16 लाख मरीज संक्रमण से उबर गये हैं। वहीं, महामारी से कुल 25,103 लोगों की मौत हुई है।
अगला लेख
मध्यप्रदेश निगम मंडलों में सिंधिया समर्थकों को दबदबा, निगम मंडलोंं में 16 अध्यक्ष और 9 बनाए गए उपाध्यक्ष