1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना हुआ 57 रुपए मजबूत, चांदी भी 183 रुपए चढ़ी

Delhi bullion market | सोना हुआ 57 रुपए मजबूत, चांदी भी 183 रुपए चढ़ी

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 57 रुपए की तेजी के साथ 47,263 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 183 रुपए की तेजी के साथ 61,054 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,206 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, वैश्विक बाजार में सोने में तेजी के अनुरूप, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 57 रुपए की तेजी रही।

चांदी की कीमत भी 183 रुपए की तेजी के साथ 61,054 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,871 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के रुख के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।(भाषा)
अगला लेख
इत्र कारोबारी के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा, 100 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद