बर्तनों को दीजिए नई चमक
ND
- एल्यूमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे।
- बर्तनों पर लगे जंग के धब्बे दूर करने के लिए ऑक्जेलिक एसिड के घोल में बर्तनों को कुछ देर डुबोकर रखें। फिर बोरेक्स के घोल से उसे धोएँ। बाद में पानी से साफ कर लेने से धब्बे मिट जाते हैं।
- एल्यूमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें।
- चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएँ। चिकनाई दूर हो जाएगी।

