1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. chocolate cocoa cake

नए साल का जश्न मनाएं लाजवाब चॉकलेटी कोको केक से...

Chocolate Coco Cake
सामग्री : 
250 ग्राम मैदा, 100 ग्राम ब्राउन शुगर, 120 ग्राम मारगीन, 1 टी स्पून कोको पावडर, 1/2 टी-स्पून मीठा सोडा, 1/2 टी-स्पून सिरका, 1/4 टी-स्पून जायफल पावडर, 2 कप दूध, नींबू का छिलका किसा हुआ, 1 नींबू का रस।
 
ब्राउन शुगर ऐसे बनाएं : 
100 ग्राम शक्कर में 1/2 टेबल-स्पून जली शक्कर का रंग मिला दें।
 
विधि : 
सबसे पहले शक्कर व मारगीन हल्का होने तक फेटें। ‍तत्पश्चात मैदे में बेकिंग पावडर, जायफल पावडर, कोको पावडर मिलाकर छानें। अब इस छने हुए मैदे को मारगीन में हल्के हाथ से मिलाएं। इसमें दूध व मैदा डालकर मिलाते जाएं। 
 
अब इसमें सिरका नींबू का रस, वनीला एसेंस मिलाकर 45 मिनट तक मध्यम से कम आंच पर व 15 मिनट तक एकदम कम आंच पर बेक करें। इलेक्ट्रिक ओवन में भी करीबन 50 से 55 मिनट तक बेक करें। तैयार लाजवाब चॉकलेटी कोको केक से फेस्टिवल का आनंद लें।
 
अगला लेख
NRI लेखकों की 10 किताबें जो 2017 में सबसे ज्यादा पढ़ी गई