सम्बंधित जानकारी
- सिंधू से लेकर श्रीकांत तक, बैडमिंटन में मिली जीत ही जीत
- पुरुष 4x400 मीटर टीम ने फाइनल में जगह बनायी, संडे को मिलेगा गोल्ड जीतने का मौका
- कुत्ते थे स्टेडियम में फिर भी जारी रखा अभ्यास, अंतिम समय में शामिल हुए तेजस्विन ने ऊंची कूद में जीता पहला Commonwealth मेडल
- Commonwealth Games में 44 साल बाद लंबी कूद में पदक दिलाने वाले श्रीशंकर हमेशा रह जाते थे सफलता से दूर
- Commonwealth Games में सुरक्षा के कारण रुके कुुश्ती के मुकाबले हुए शुरु
बजरंग पुनिया ने जीता गोल्ड मेडल, कनाडा के पहलवान को हराया
बर्मिंघम:भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में मेकनील को 9-2 से मात दी।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने मैच की शुरुआत से ही मेकनील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि मेकनील उनके सामने बेअसर नज़र आये।इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण जीत लिये हैं।दूसरी ओर, यह कुश्ती में भारत का दूसरा पदक है, जबकि पहला पदक अंशु मलिक (रजत) ने महिला 57 किग्रा में जीता था। (वार्ता)! @BajrangPunia defends his freestyle 65 KG in style for team @birminghamcg22 . This is Indias 7th Gold Medal at the ongoing #commonwealthgames2022 . #ekindiateamindia #b2022 pic.twitter.com/Pn7c5AGMuq
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 5, 2022
