सम्बंधित जानकारी
- कुत्ते थे स्टेडियम में फिर भी जारी रखा अभ्यास, अंतिम समय में शामिल हुए तेजस्विन ने ऊंची कूद में जीता पहला Commonwealth मेडल
- Commonwealth Games में 44 साल बाद लंबी कूद में पदक दिलाने वाले श्रीशंकर हमेशा रह जाते थे सफलता से दूर
- Commonwealth Games में सुरक्षा के कारण रुके कुुश्ती के मुकाबले हुए शुरु
- Lawn Bowls में भारत नहीं दोहरा पाया कमाल, मेजबान से मिली हार
- टेबल टेनिस में भारत का कमाल जारी, मिश्रित और एकल में तय किया क्वार्टरफाइनल का सफर
पुरुष 4x400 मीटर टीम ने फाइनल में जगह बनायी, संडे को मिलेगा गोल्ड जीतने का मौका
बर्मिंघम: भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
मोहम्मद अनस यहिया, नूह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल और अमोज जेकब की भारतीय टीम 3:06.97 के समय के साथ हीट-2 में दूसरे और कुल छठे स्थान पर रही। शीर्ष आठ टीमों ने फाइनल में जगह बनायी।
भारतीय टीम अब रविवार को होने वाले फाइनल में स्वर्ण पदक की दावेदारी पेश करेगी।
साथ ही, एंसी सोजन 6.25 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ क्वालीफिकेशन में कुल 13वें स्थान पर रहीं और महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।उल्लेखनीय है कि फाइनल में पहुंचने के लिये 6.75 मीटर के निशान को पार करना था या शीर्ष 12 में जगह बनानी थी।(वार्ता)

इसी बीच, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति याराजी हीट-2 में 13.18 सेकंड में चौथे स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए एक स्थान से चूक गईं। वह क्वालीफाइंग दौर में कुल 17 में से 10वें स्थान पर रही।4x400 men relay goes in to Finals
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) August 5, 2022
The Indian quartet of Anas, Nirmal, Ajmal and Amoj run the relay in 3:06 to make the finals at #Birmingham2022#CWG2022 #CWG2022India pic.twitter.com/do1qmcpR1Y
साथ ही, एंसी सोजन 6.25 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ क्वालीफिकेशन में कुल 13वें स्थान पर रहीं और महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।उल्लेखनीय है कि फाइनल में पहुंचने के लिये 6.75 मीटर के निशान को पार करना था या शीर्ष 12 में जगह बनानी थी।(वार्ता)
News Flash: India advance to FINAL of Mens 4x400m Relay after finishing 2nd in their Heat.
— India_AllSports (@India_AllSports) August 5, 2022
The quartet of Amoj Jacob, Noah Nirmal Tom, Naganathan Pandi, Muhammad Ajmal, Muhammad Anas Yahiya clocked 3:06.97 #CWG2022 pic.twitter.com/aKY7Eh2GFf