सम्बंधित जानकारी
- टेबल टेनिस में भारत का कमाल जारी, मिश्रित और एकल में तय किया क्वार्टरफाइनल का सफर
- भारतीय खेल प्रेमी ही नहीं नीरज के Commonwealth Games में नहीं खेल पाने के कारण दुखी है उनके पाकिस्तानी प्रतिद्वंदी
- वाह भाविना, ओलंपिक के बाद अब Commonwealth के फाइनल में पहुंची (Video)
- भारत के लिए क्रिकेट में Commonwealth मे़डल पाना हुआ टेढ़ी खीर, यह रहे 4 सेमीफाइनलिस्ट
- खेतों में चलाई भूसा काटने वाली मशीन जिससे हरजिंदर के हाथ बने मजबूत
Lawn Bowls में भारत नहीं दोहरा पाया कमाल, मेजबान से मिली हार
बर्मिंघम: लवली चौबे और नयनमोनी सेकिया की भारतीय महिला जोड़ी (पेयर्स) शुक्रवार को यहां क्वार्टरफाइनल में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गयी।भारतीय जोड़ी को इंग्लैंड की सोफी टोलचार्ड और एमी फरोहा ने 18-14 से पराजित किया।
चौबे और सेकिया ने दो मौकों पर बढ़त बनायी हुई थी। पहले चार दौर के बाद 5-2 से और फिर नौ दौर के बाद 8-6 से, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड की जोड़ी को वापसी का मौका दे दिया।
दसवें दौर के बाद इंग्लैंड ने बढ़त बनायी और इसे बढ़ाना जारी रखा और अंत में विजेता बनीं।इंग्लैंड का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा जबकि आस्ट्रेलिया की भिड़ंत अंतिम चार में मलेशिया से होगी।(भाषा)