सम्बंधित जानकारी
- भारत के लिए क्रिकेट में Commonwealth मे़डल पाना हुआ टेढ़ी खीर, यह रहे 4 सेमीफाइनलिस्ट
- खेतों में चलाई भूसा काटने वाली मशीन जिससे हरजिंदर के हाथ बने मजबूत
- कॉमनवेल्थ गेम्स: सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड, श्रीशंकर को लंबी कूद में मिला रजत
- मनिका-साथियान के बाद श्रीजा-कमल की जोड़ी भी पहुंची शीर्ष-16 में
- अमित पंघाल से लेकर जैसमीन तक, मुक्केबाजी में भारत के 6 पदक हुए पक्के
वाह भाविना, ओलंपिक के बाद अब Commonwealth के फाइनल में पहुंची (Video)
बर्मिंघम: भारत की पैरा टेबल-टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को महिला एकल क्लास 3-5 के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित किया।पहली बार राष्ट्रमंडल खेल में भाग ले रही भविना ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की स्यू बेली को तीन गेमों के मैच में 11-6, 11-6, 11-6 से हराया।भविना इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020 में रजत पदक जीत चुकी हैं।
सोनलबेन पटेल को हालांकि इकपेयोई से 11-8 6-11 4-11 7-11 से हार का सामना करना पड़ा। इससे अब वह कांस्य पदक के मैच में बेली के सामने होंगी।
राज अरविंदन अलागर भी पुरूषों के 3-5 क्लास सेमीफाइनल में नाईजीरिया के नासिरू सुले से 11-7 8-11 4-11 7-11 से हार गये। वह रविवार को कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में नाईजीरिया के इसाऊ ओगुंकुनले से भिड़ेंगे।
गुजरात की 35 साल की खिलाड़ी का सामना शनिवार को फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई से होगा।Sheer dominance so far by @BhavinaOfficial Enters the FINALS of the Womens Singles Class 3-5 Wheelchair #TableTennis. #CWG2022 #B2022 #India pic.twitter.com/Yrrv2AEOVg
— Neha Aggarwal Sharma OLY (@nehaaggarwal) August 5, 2022