1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. 16 Naxalites killed in sukma encounter

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर

naxal attack
Chhatisgarh naxal encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए जबकि 2 जवान घायल हो गए। ALSO READ: छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली मारे गए : विष्णु देव साय
 
उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, दामों में कोई बदलाव नहीं