सम्बंधित जानकारी
- भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत
- Chhattisgarh: नारायणपुर में 40 लाख रुपए के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Chattisgarh: कबीरधाम में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश
- Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
- छत्तीसगढ़ में अब चौबीसों घंटे और सातों दिन खुली रहेंगी दुकानें, राज्य सरकार का फैसला
Chattisgarh: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, 1 जवान भी शहीद
2 Naxalites killed in encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक जवान की जान भी चली गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। ALSO READ: Chhattisgarh के बीजापुर में 17 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल अब तक 65 ने किया आत्मसमर्पण
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी : अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। सुबह 7 बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने भी जान गंवाई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
