सोनिया गाँधी : नया उत्साह रहेगा
सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है नया वर्ष
ND
चतुर्थ में गुरु-शुक्र की युति दार्शनिक विचारधारा, दूरदृष्टि और सोच की तीव्रता देती है। धन-वैभव और जनता का भरपूर स्नेह दिलाती है। यह युति अपरोक्ष रूप से जनसेवा में भागीदारी की सूचक है। पंचम में केतु-बुध-सूर्य की युति वाणी की प्रगल्भता और तीखापन देती है।
यह युति श्रेष्ठ संतान सुख और गुप्त धन का आगमन भी बताती है। कुंडली का बारहवाँ चन्द्र शारीरिक दृष्टि से कमजोरी, जन्म स्थान से दूरी और दान-धर्म में रूचि को दर्शाता है।
WD
दुर्घटना से बचना चाहिए। इस समय विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। चिंता बढ़ेगी। नए काम से बचना चाहिए। अप्रैल में स्थिति सुधरेगी। मई से लेकर अक्टूबर तक का समय सर्वश्रेष्ठ है। हर तरफ सुधार नजर आएगा। नया सृजन, नई सोच, नया उत्साह रहेगा। वर्ष 2010 के नवंबर- दिसंबर सामान्य रहेंगे। इस समय बेहतर होगा कि बड़े निर्णय टालें।
शनि की आराधना करना लाभदायक रहेगा। कुंडली के अनुसार 6 महीने नीच का मंगल है यह परेशानी का संकेत है। अत: मंगल आराधना भी हितकर होगी।

