कांग्रेस शनि-मंगल से पीडि़त
जनता को राहत मिलना असंभव
ND
आज ग्रहों की सत्ता को कोई भी महत्व नहीं देता लेकिन यह सत्य है कि ग्रह किसी को नहीं छोड़ते फिर वो राजा हो या रंक। ग्रहों के फेर से न राम बचे न रावण तो फिर आमजन की क्या बात...। आज महँगाई मुँह पसारे बैठी हैं, कम होने का नाम ही नहीं ले रही। पहले शेयर बाजार गिरा जो अब तक नहीं संभला! आतंकवाद से भी लड़ना पड़ा, अब महँगाई पर बयानबाजी हो रही है। क्या इनके रहते समस्या का निदान होगा या फिर यूँ ही जनता इनकी बयानबाजी को सुनती रहेगी।
आइए देखे क्या कहते हैं राज सत्ताधीशों के सितारे : -
ND
अब यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी की कुंडली:- इनका जन्म लग्न कर्क है। लग्न में शनि पर मंगल की अष्टम दृष्टि पड़ रही है। अतः यह भी अशुभ सप्तम भाव से कही जा सकती है जो कि कम उम्र में वैधव्य योग देखना पड़ा।
कांग्रेस पार्टी भी शनि-मंगल के फेर से नहीं बच सकी। पार्टी की प्रचलन कुंडली धनु लग्न की है जिसमें मंगल उच्च व शनि नीच का है वहीं राशि भी मेष है। मंगल की चतुर्थ दृष्टि पंचम भाव पर व शनि की दशम दृष्टि द्वितीय वाणी भाव पर पड़ रही है। इस कारण सोनिया गाँधी स्वतंत्र रूप से सत्तासीन नहीं हो पाई।
कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी :- इनकी प्रचलित कुंडली वृषभ लग्न की, राशि वृश्चिक है जो मंगल की राशि है वह शनि कि तृतीय दृष्टि से दृष्ट है जो सप्तमेष से बन रही है। अतः विवाह के लिए शुभ नहीं कही जा सकती।
कृषि मंत्री शरद पँवार की कुंडली :- इनका वृश्चिक लग्न है, राशि मेष। शनि नीच का होकर लग्नेश मंगल से दृष्ट है और यही कारण है कि इनकी वाणी से महँगाई ने विक्राल रूप धारण कर लिया है, जब-जब इन्होंने जुबाँ खोली तब-तब महँगाई बढ़ती गई।
ND
कहने का तात्पर्य यह है कि यह ग्रहों का कमाल ही है जो इन सत्ताधारियों को परेशान किए हुए हैं। लग्न कोई भी हो यदि शनि-मंगल का योग बनता है तो निश्चत ही कहीं ना कहीं अशुभ परिणाम अवश्य देता ही है।

