Anil Kapoor Happy Birthday | अनिल कपूर : सेहत का रखें ध्यान
जन्मदिन मुबारक
FILE
अनिल कपूर का जन्म 24.12.1959 गुरुवार को चैंबूर (महाराष्ट्र) में हुआ। अनिल के जन्म के समय सूर्य धनु राशि पर भ्रमण कर रहा था। इस स्थिति ने अनिल को त्वरित सोच वाला एवं पर्यटक स्वभाव का बनाया। उसी के प्रभाव से अनिल सीधे-सरल स्वभाव के हैं।
चंद्र की राशि ने अनिल में धर्मालु प्रवृत्ति को जन्म दिया। कुंडली में चंद्र की स्थिति ने अनिल को फिल्म जगत में स्थापित किया।पद-प्रतिष्ठा इत्यादि सब उन्हें चंद्र के कारण ही मिला। कुंडली में मंगल की स्थिति ने अनिल को संघर्ष दिया एवं मंगल के कारण ही अनिल को अग्नि से खतरा हो सकता है, अत: ध्यान रखें।
बुध के प्रभाव से अनिल को दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है। अनिल की कुंडली में गुरु लग्नेश है। इसी के प्रभाव से अनिल हर जगह अपने गुणों के कारण सम्मान पाते हैं। गुरु ने अनिल को आर्थिक सुख प्रदान किया।
FILE
अनिल का जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 3 वर्ष 1 माह 18 दिन रहा। 12.02.2004 से शनि की महादशा चल रही है जो 19 वर्ष तक चलेगी अर्थात 12.02.2023 को समाप्त होगी।
शनि की महादशा में 03.02.2010 से शुक्र की अन्तर्दशा चल रही है, जो 03.02.2014 तक चलेगी। अत: अनिल को शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद कपड़े गिफ्ट करना चाहिए।
अनिल के लिए आगामी जनवरी 2013 अच्छा रहेगा। फरवरी-मार्च 2013 नए कार्य के योग है। परंतु अप्रैल 2013 स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ दे सकता है। मई-जून 2013 मध्यम रहेगा। जुलाई संतान के लिए सुखमय रहेगा। अगस्त-सितंबर भी अच्छा रहेगा। अक्टूबर में पुन: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नवंबर सामान्य बीतेगा।

