सम्बंधित जानकारी
- Tata Tiago EV होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कार, Ziptron टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल
- Tata Motors की Nexon EV Max की धमाकेदार इंट्री, सिंगल चार्ज में 437 km की रेंज, जानिए क्या है कीमत
- CNG वेरिएंट में आ रही है Tata की ये शानदार कार, देगी बढ़िया माइलेज
- Tata Punch Camo Edition हुई लांच, 7 लाख से कम कीमत, फीचर्स हैं धमाकेदार
- panoramic sunroof के साथ लॉन्च हुए Harrier के 2 नए वैरिएंट XMS और XMAS, जानिए क्या है कीमत
Tata Tiago EV कल होगी लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत
Tata Tiago EV : Tata अपनी लोकप्रिय कार Tiago का ईवी वर्जन कल लॉन्च करेगी। इसी के साथ टाटा की ईवी रेंज में एक और कार शामिल हो जाएगी। Tata Tiago EV को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि इसके फीचर्स का खुलासा तो चुका है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर भी कई तरह की बातें हैं। माना जा रहा है कि कार कीमत 10 लाख रुपए के करीब हो सकती है।
टाटा की Nexon EV Prime, Nexon EV Max जैसी गाड़ियां पहले से बाजार में मौजूद हैं। इस महीने की शुरुआत में टाटा अपनी कार का टीजर रीलीज किया था।
इसके बाद इसके फीचर्स को लेकर खबरें आने लगीं। माना जा रहा है कि Tiago EV 26kWh पैक की बैटरी आ सकती है।
इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन भी Tata Tiago EV में दी जा सकती है। इसके अलावा इसे स्मार्टवॉच कनेक्टेड, क्रूज कंट्रोल भी बनाया जा सकता है।
ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, रिडिजाइन किए गए बंपर और नए अलॉय व्हील भी नई Tata Tiago EV में दिए जा सकते हैं। खबरों की मानें तो नई कार 306km की रेंज दे सकती है।
Tigor EV s25kW DC charging को सपोर्ट करेगी। माना जा रहा है कि जीरो से 80 प्रतिशत सिर्फ 65 मिनट में चार्ज हो जाएगी।
