Last Updated : Wednesday, 1 February 2017 (18:38 IST)
आयकर : किसको मिली, कितनी छूट... देखें टेबल
नई दिल्ली। अटकलों के अनुरूप वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 3 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त कर दिया है। हालांकि अब व्यक्ति 3 लाख से ऊपर नकद लेन-देन भी नहीं कर सकेगा। छोटी कंपनियों को भी सरकार ने फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। नौकरीपेशा वर्ग और मध्यम वर्ग को सरकार ने राहत देने की कोशिश की है।