1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. rail budget : Hot water and milk will be provided in train

ट्रेन में मिलेगा दूध और गर्म पानी

rail budget 2016-17
नई दिल्ली। रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को अपने छोटे बच्चों और शिशुओं को गर्म दूध और गर्म पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
 
महिलाओं की इस परेशानी को देखते हुऐ रेलमंत्री मंत्री सुरेश प्रभु ने गाड़ियों और स्टेशनों पर शिशु आहार, गर्म दूध तथा गर्म पानी उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
 
प्रभु ने गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए 'जननी सेवा' शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत गाड़ियों में बच्चों के लिए खान-पान के पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। स्टेशनों पर शिशु आहार, गर्म दूध और गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
 
इसके अलावा गाड़ियों के शौचालयों में शिशुओं के लिए चेंजिंग बोर्ड भी मुहैया कराया जाएगा। (वार्ता)