1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Rail budget 2016-17, Rail budget, Rail facilities, MP fund

रेलवे के विकास में सांसदों का योगदान

Rail budget 2016-17
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की सरकार की पहल में सहयोग करते हुए 124 सांसदों ने सांसद निधि से यात्री सुविधाओं के विकास में योगदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
लोकसभा में 2016-17 के रेल बजट का प्रस्ताव पेश करते हुए प्रभु ने कहा, हमने रेलगाड़ियों, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अनेक श्रृंखलावार उपाय किए हैं। इस प्रयास में हमें सांसद निधि और सीएसआर से निधि के जरिए सहयोग मिला है। मुझे यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 124 संसद सदस्यों ने यात्री सुविधाओं के लिए अपना योगदान दिया है। और इसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूं। 
 
उन्होंने बताया कि लोकप्रिय मार्गों पर 884 सवारी डिब्बों का स्थाई आधार पर संवर्धन करके 65,000 से अधिक शायिकाओं का सृजन किया है। प्रभु ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर 2,500 वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई हैं, सामान्य श्रेणी के सवारी डिब्बों में मोबाइल चार्जिंग प्‍वाइंट लगाए गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि सभी नए गैर-वातानुकूलित सवारी डिब्बों में कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए हैं और विश्रामगृहों की ऑनलाइन बुकिंग सक्षम बनाई है। (भाषा)