बजट : आयकर छूट सीमा 2 लाख
FILE
नए टैक्स स्लैब के अनुसार अब दो लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। दो लाख से अधिक 5 लाख तक की सालाना आय पर दस प्रतिशत टैक्स देगा होगा।
दो से पांच लाख से ज्यादा से दस लाख तक की सालाना आय पर 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा। 10 लाख से अधिक सालाना आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में संसद की एक स्थायी समिति ने निजी आयकर छूट की सीमा को तीन लाख रुपए किए जाने की सिफारिश की थी।
नए टैक्स स्लैब के बिंदु।
* दो लाख रुपए सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं।
* दो लाख रुपए से ज्यादा से पांच लाख तक टैक्स 10 प्रतिशत।
* पांच लाख से ज्यादा सालाना आय से लेकर आठ लाख रुपए तक टैक्स 20 प्रतिशत।
* दस लाख से ज्यादा सालाना आय पर टैक्स 30 प्रतिशत।
