1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. लव रैसिपी की कहानी

लव रैसिपी की कहानी

लव रैसिपी
बैनर : नरसन मीडिया एंटरटेनमेंट
निर्माता : अब्दुल करीन खोट
निर्देशक : अमोल शेटगे
संगीत : समीर फाटेर्पेकर
कलाकार : सुहैल करीम, रानी अग्रवाल, दाउद खोट, व्रजेश हीरजी, दर्शन जरीवाला, उपासना सिंह

PR


लव रैसिपी एक मौज-मस्ती से भरी फिल्म है। डीजे राहुल बबली गर्ल टिया को बेहद चाहता है। टिया एक सेवानिवृत्त आईजी प्रताप सिंह की बेटी है। रिटायरमेंट के बाद प्रताप एकदम बदल जाता है। उस पर हिंदुस्तानी बनने का भूत सवार हो जाता है।

वह कुर्ता-पायजामा पहनने लगता है। बातचीत में अंग्रेजी के शब्दों का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करता। राहुल समझ जाता है कि टिया के पिता को प्रभावित करना है तो उसे भी हिंदुस्तानी बनना पड़ेगा।

फिल्म में एक ट्रेक आतंकवादी कार्लोस का भी है, जिसकी गिरफ्तारी में राहुल भी खास भूमिका होती है। उसके इस कारनामे, हिंदुस्तानी पहनावे और बोलचाल से प्रताप सिंह प्रभावित होते हैं और उसे अपने दामाद के रूप में स्वीकार कर लेते हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें