1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

तुम मिले की कहानी

तुम मिले
निर्माता : मुकेश भट्ट
निर्देशक : कुणाल देशमुख
गीत : सईद कादरी, कुमार
संगीत : प्रीतम
कलाकार : इमरान हाशमी, सोहा अली खान, मंत्र, रितुराज, सचिन खेड़ेकर

‘तुम मिले’ कहानी है दो प्रेमियों के फिर से मिलने की, जिनमें 6 वर्ष पहले ब्रेकअप हो गया था। 26 जुलाई 2005 को दोनों दुनिया के अलग-अलग कोनों से आते हैं और उनकी मुलाकात एक बार फिर होती है।

26 जुलाई 2005 के दिन मुंबई में मूसलाधार बारिश हुई थी और चारों तरफ पानी ही पानी था। सभी ओर भयावह दृश्य थे। ऐसे समय में दोनों साथ रहते हुए मुसीबतों से लड़ते हैं।

PR
फिल्म की कहानी अतीत और वर्तमान में छलाँग लगाती रहती है। 6 वर्ष पूर्व दोनों को प्यार हुआ था। उनके स्वभाव का अंतर ही आकर्षण का कारण था और समय गुजरने के साथ यही उनके अलगाव का कारण भी बना।

वर्तमान में वे मुसीबत और भय का सामना मिलकर करते हैं। क्या यह आपदा उन्हें एक बार फिर साथ कर देगी, जानने के लिए देखिए ‘तुम मिले’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें