1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. चक्रधार की कहानी

चक्रधार की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

चक्रधार
बैनर : सर जेवीएम मूवीज़ प्रा.लि.
निर्माता : भारत आनंद
निर्देशक : शकुन सर, धरम प्रकाश
संगीत : आनंद राज आनंद, जतिन पंडित
कलाकार : अभिषेक आनंद, उर्वशी शर्मा, विद्या मालवदे, मृणालिनी शर्मा, गोविंद नामदेव, अखिलेन्द्र मिश्रा, यशपाल शर्मा रिलीज डेट : 15 जून 2012

PR


चक्रधार फिल्म की कहानी यूनिवर्सिटी में फैली राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। श्रवण एक चपरासी का बेटा है और बनारस यूनिवर्सिटी का विद्यार्थी है। प्रिंसीपल की बेटी को वह चाहता है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान श्रवण वहां की गंदी राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ देता है।

PR


उसकी इस हरकत से लोकल एमएलए धर्मराज चौधरी बुरा मान जाता है और श्रवण की दुनिया को तहस-नहस कर देता है। श्रवण की जिंदगी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर बचाता है। धर्मराज से बदला लेना ही श्रवण का एकमात्र मकसद है और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है। किस तरह से वह अपना बदला लेता है यह फिल्म का सार है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें