1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

खुशबू : प्यार की महक

खुशबू
IFM
निर्माता : चिराग निहलानी
निर्देशक : राजेश राम सिंह
संगीत : अदनान सामी, बप्पी लाहिरी
कलाकार : ऋषि रेहान, अंवतिका, हिमानी शिवपुरी

वर्तमान दौर का युवा वर्ग प्यार के साथ-साथ करियर को भी बेहद महत्वपूर्ण मानता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए ‘खुशबू’ फिल्म बनाई गई है।

रघु एक युवा, महत्वाकांक्षी और सफल व्यक्ति है। उसकी पोस्टिंग न्यूयॉर्क में होती है, लेकिन इसके पहले उसे चंडीगढ़ में कंपनी के काम से जाना पड़ता है।

चंडीगढ़ में पिंकी नामक लड़की उसके रास्ते में आ जाती है और अनजाने में वह उसकी ओर आकर्षित हो जाता है। पिंकी को वह मिलने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है।

एक दिन रघु की इच्छा पूरी होती है। पिंकी और उसकी मुलाकात होती है। वे एक-दूसरे को परखते हैं और महसूस करते हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं।

पिंकी अचानक गायब हो जाती है। महीनों बाद रघु और पिंकी फिर टकराते हैं। पिंकी चाहती है कि रघु उसके परिवार से मुलाकात करें क्योंकि पिंकी के लिए परिवार सर्वोपरि है।

IFM
रघु, पिंकी के पंजाबी परिवार से मिलता है, जो बेहद विशाल है। रघु से वे बेहद गर्मजोशी से मिलते हैं। क्या रघु इस प्यार से भरे परिवार को छोड़कर न्यूयार्क जाएगा? क्या पिंकी और रघु शादी करेंगे? करियर जरूरी है या प्यार? रघु सोच में पड़ जाता है।

‘खुशबू’ में प्यार की महक और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को दर्शाया गया है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें