सम्बंधित जानकारी
- हंसते हुए श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची जैकलीन, लोगों ने किया ट्रोल
- सीने में दर्द की शिकायत के बाद राजकुमार संतोषी अस्पताल में भर्ती
- बागी 2 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का मस्त भांगड़ा
- जॉन और अक्षय नज़र आ सकते हैं 'गरम मसाला 2' में
- श्रीदेवी को 'हिम्मतवाला' में लिया तो जया प्रदा हो गई थीं नाराज
रजनीकांत के लिए उपवास रखा था श्रीदेवी ने
श्रीदेवी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, रियल लाइफ में भी सुपरस्टार थीं। उनका चार्म, व्यवहार, प्यार लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता था। ग्लैमरस और फैशनेबल मानी जाने वालीं श्रीदेवी का बेहद सरल और सीधी थीं।
उनके जीवन से जुड़े कई किस्से हैं जिससे उनके फैंस उनसे और प्यार करने लगते हैं। उन किस्सों में एक किस्सा यह भी शामिल है कि एक बार जब फिल्म 'राणा' की शूटिंग चल रही थी तो रजनीकांत बहुत बीमार पड़ गए थे।
रजनीकांत और श्रीदेवी हमेशा से करीबी दोस्त रहे हैं। उन्होंने साथ में करीब 20 फिल्में की हैं। 'राणा' के समय उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी। श्रीदेवी इस बात से बेहद चिंता में आ गईं।
उन्होंने शिरडी के साईं बाबा से प्रार्थना की और एक सप्ताह के लिए उपवास रखा ताकि भगवान जल्दी मान जाएं और रजनीकांत को जल्दी ठीक कर दें। उन्होंने पुणे के साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की।
रजनीकांत टॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। श्रीदेवी के भी वहां करोड़ो फैंस हैं। सभी ने श्रीदेवी की याद में यह पोस्ट शेयर किया। श्रीदेवी की याद सभी को बहुत आएगी। उनके परिवार और करीबी बेहद दुखी है और उन्हें संभालना बहुत मुश्किल हो रहा है।
