1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajkumar Snatoshi, Heart Problem, Nanawati Hospital, Sridevi

सीने में दर्द की शिकायत के बाद राजकुमार संतोषी अस्पताल में भर्ती

राजकुमार संतोषी
बॉलीवुड पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट रहा है। पहले श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से सभी सदमे में हैं। अब खबर आई है कि मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी को दिल की बीमारी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
दरअसल वे श्रीदेवी के अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके कुछ ही घंटो बाद उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल नानावटी हॉस्प‍िटल में उन्हें भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है और हालत में सुधार भी है। लेकिन ज़्यादा जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। 
 
राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के सफल फिल्म मेकर और निर्देशकों में माने जाते हैं। उन्होंने घायल, दामिनी, लज्जा, चाइना गेट, अंदाज अपना अपना और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी सफल फिल्में बनाई हैं। फिलहाल वे आनंद एल राय के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। 
अगला लेख
हंसते हुए श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची जैकलीन, लोगों ने किया ट्रोल