1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

मल्टीपल पार्टनर पर आधारित है ‘मर्डर 3’

मर्डर 3
PR


महेश भट्ट पर अक्सर ये आरोप लगते रहते हैं कि उनकी फिल्मों का समाज पर गलत असर पड़ता है, लेकिन महेश का तो ये मानना है कि जिस रफ्तार से जमाना बदल गया है उस रफ्तार से सिनेमा नहीं बदल पाया है।

15 फरवरी को उनकी अगली फिल्म ‘मर्डर 3’ रिलीज होने जा रही है। महेश का कहना है कि यह फिल्म मल्टीपल पार्टनर पर आधारित है। उनके अनुसार अब यह धारणा बदल रही है कि सेक्स केवल एक ही से किया जाए। अब समलैंगिकता को स्वीकार कर लिया गया है और मल्टी पार्टनर की अवधारणा को भी स्वीकृति मिलती जा रही है।

मर्डर 3 में रणदीप हुडा, अदिति राव हैदरी और सारा लॉरेन ने लीड रोल निभाए हैं और फिल्म का ट्रेलर इस समय चर्चा का विषय है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें