मां के निधन के 10 दिन बाद छलका जरीन खान का दर्द, शेयर किया किया इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। अभिनेत्री की मां परवीन खान का 8 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया था। जरीन अपनी मां के बेहद करीब थीं। अब मां के जाने के 10 दिन बाद जरीन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द साझा किया है।
जरीन खान ने एक इमोशनल वीडियो और संदेश पोस्ट कर अपनी मां को अंतिम विदाई दी, जिसे देख फैंस की आंखें भी नम हो गईं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो मोंटाज साझा किया, जिसमें उनकी मां के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलकियां है। वीडियो में माँ-बेटी की बॉन्डिंग, उनकी यात्राएं और मुस्कुराते हुए चेहरे नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो के साथ ज़रीन ने लिखा, इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। मेरी मां, मेरा पहला प्यार, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी दुनिया, मेरा सब कुछ... आपको गए हुए 10 दिन हो गए हैं। मैं दुनिया के बढ़ने के लिए कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखने वाली हूं, क्योंकि तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम्हार बिना मैं अभी किस दौर से गुजर रही हूं।
उन्होंने लिखा, मेरे दिल में हमेशा एक टीस और खालीपन रहता है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। तुम्हारी बहुत, बहुत याद आती है... जब तक हम दोबारा न मिलें।
परवीन खान पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। 8 अप्रैल को मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। जरीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां की सेहत के बारे में अपडेट देती रहती थीं और प्रशंसकों से उनके लिए दुआ करने की अपील करती थीं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें