शाहीन भट्ट ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, बहन आलिया हुईं इमोशनल
भट्ट परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। आलिया भट्ट की बहन मशहूर लेखक और फिल्म निर्माता शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और फिटनेस कोच ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सागाई की तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी शेयर की है।
शाहीन भट्ट ने सगाई की तस्वीरों के साथ एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में कुछ ज्यादा ही कर दिया है।'
तस्वीरों में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए ईशान के साथ खिलखिलाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह ईशान के कंधे पर सिर रखकर सुकून के पल बिता रही हैं, जो उनके गहरे रिश्ते की झलक पेश करता है।
आलिया ने शाहीन की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए लिखा, 'फिलहाल मैं रो रही हूं।' सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने इस जोड़े पर प्यार बरसाया है:
परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया, 'द अनब्रेकेबल वाओ!' अनन्या पांडे ने लिखा, 'शाहीन! तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, दुनिया की सारी खुशियां तुम्हें मिलें।' जोया अख्तर ने लिखा, 'कांगोस एंड बोंगोस।'
कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा कोई नया नाम नहीं हैं, वह एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक रह चुके हैं जिन्होंने यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में वह एक सफल एटीजी-प्रमाणित फिटनेस कोच हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहीन और ईशान की मुलाकात जिम में हुई थी, जहां आलिया और शाहीन अक्सर वर्कआउट करती हैं। पिछले साल अप्रैल में ही शाहीन ने ईशान के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को 'इंस्टा-ऑफिशियल' किया था।
शाहीन भट्ट न सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर 'इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस' के तहत नए प्रोजेक्ट 'डोंट बी शाय' की घोषणा की है। यह एक कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें