1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar bhoot bangla box office collection day 1

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

Bhoot Bangla Box Office Collection
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में थी, और इसके ट्रेलर ने इसकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी दुनिया की झलक दिखाई थी। हंसी और डर का बेहतरीन मिश्रण पेश करने वाली यह फिल्म एक शानदार फैमिली एंटरटेनर साबित होने का वादा करती है। अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 
 
पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाते हुए दुनिया भर में 21.60 करोड़ रुपए की कमाई की। भूत बंगला ने अपनी जोरदार कमाई के साथ उम्मीदों को पार कर लिया है। मजबूत चर्चा और दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 21.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
 
'भूत बंगला' ने पहले ही दिन के शानदार प्रदर्शन के साथ इसने सच में कमाल कर दिया है। खास बात यह है कि इस शानदार कलेक्शन के साथ इसने अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
 
यह साफ दिखाता है कि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है और शानदार ओपनिंग दर्ज की है। यह तो बस शुरुआत है, और आने वाले दिनों में भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह का दबदबा देखने लायक होगा।
 
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा है, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर भूत बंगला प्रस्तुत करता है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मायसा' में दिखेगा रश्मिका मंदाना का असली एक्शन अवतार, बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग