फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर', रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी मचाएगी धमाल
संजय लीला भंसाली का नाम सिनेमाई भव्यता और गहरी भावनाओं का पर्याय है। उनकी अगली बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
फैंस काफी समय से 'लव एंड वॉर' की रिलीज का इंतजार कर रहे है। वहीं अब भंसाली ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
फिल्म को गणतंत्र दिवस के लंबे सप्ताहांत का लाभ मिलेगा। 2025 और फिर 2026 के लिए प्रस्तावित इस फिल्म को अब तक दो बार टाला जा चुका है। जानकारों की मानें तो फिल्म के वीएफएक्स और भव्य सेटों के काम की वजह से यह फैसला लिया गया है।
सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भंसाली अपनी फिल्मों की दुनिया को पर्दे पर आने से पहले लीक होने से बचाने के लिए जाने जाते हैं। 'लव एंड वॉर' के सेट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के क्रू और मुख्य कलाकारों सहित 500 से अधिक लोगों से स्ट्रिक्ट नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन करवाए गए हैं। सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर भी पाबंदी है।
यह फिल्म कई मायनों में खास है क्योंकि इसमें बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली तिकड़ी एक साथ आ रही है। रणबीर कपूर पूरे 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के पास लौटे हैं। उन्होंने 2007 में 'सावरिया' से डेब्यू किया था। वहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए नेशनल अवार्ड जीतने के बाद आलिया एक बार फिर भंसाली के निर्देशन में काम कर रही हैं। विक्की कौशल पहली बार भंसाली के भव्य कैनवस का हिस्सा बनेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें