शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. zakir khan admitted to lilavati hospital video viral
Last Modified: रविवार, 15 मार्च 2026 (15:33 IST)

स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने के ऐलान के बाद अस्पताल में भर्ती दिखे जाकिर खान, फैंस हुए चिंतित

जाकिर खान अस्पताल वीडियो
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों लंबे ब्रेक का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने बताया था कि जेनेटिक बीमारी के कारण उन्होंने ये कदम उठाया। अब सोशल मीडिया पर जाकिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रहे हैं। 
 
जाकिर खान के भाई अरबाज खान द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में अस्पताल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरबाज ने अस्पताल के उस कमरे की झलक दिखाई जहां जाकिर भर्ती हैं। दिलचस्प बात यह है कि अस्पताल में होने के बावजूद जाकिर खान का हौसला बुलंद दिखा। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी पर भारत बनाम इंग्लैंड का क्रिकेट मैच देखते नजर आए।
 
वीडियो में जब अरबाज ने उनसे पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो जाकिर ने मुस्कुराते हुए शांति का साइन दिखाया और कहा, 'अभी मैच फसा हुआ है।' वीडियो में IPS मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी IRS श्रद्धा जोशी भी जाकिर से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
 
पिछले महीने हैदराबाद में अपने 'पापा यार'  टूर के दौरान जाकिर ने मंच से एक चौंकाने वाली घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वह 2026 से लेकर 2028 या संभवतः 2030 तक लाइव कॉमेडी से एक लंबा ब्रेक ले रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
हनी सिह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, भीड़ के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल