Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Yo Yo Honey Singh, Honey Singh, Twitter, Rapper

ट्विटर पर यो यो हनी सिंह के 4 मिलियन फॉलोअर्स

यो यो हनी सिंह
यो यो हनी सिंह मोस्ट पॉपुलर इंडियन सिंगर और रैपर हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की भीड़ है। हाल ही में ट्विटर पर हनी सिंह के 4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। 
 
इसके अलावा फेसबुक पर उनके करीब 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हनी सिंह के फिलहाल कोई गाना रिलीज़ ना होने के बावजुद लोगों में उनके प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। 
 
भारत में हिप-हॉप और रैप के लिए हनी सिंह का ही नाम आता है। हनी सिंह के कुछ गाने जैसे हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेज़ी बीट आजकल के युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और पार्टी सॉन्ग्स में शामिल हैं।
 
हाल ही में उनके गाने 'धीरे-धीरे से' ने लोगो के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उनके फॉलोअर्स उनकी अगले काम के इंतज़ार में रहते हैं और हनी सिंह इंडिया के मोस्ट लव्ड म्युज़िक आर्टिस्ट बन चुके हैं। हनी सिंह अब अपने अगले प्रोजेक्ट एल्बम 'राइज एंड शाइन' के रिलीज के लिए तैयारी कर रहे  हैं।
ये भी पढ़ें
सूरज पंचोली हो सकते है 'रेस 3' का हिस्सा