Daily Horoscope
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Race 3, Anil Kapoor, Sooraj Pancholi

सूरज पंचोली हो सकते है 'रेस 3' का हिस्सा

सलमान खान
रमेश तौरानी की 'रेस 3' फिलहाल काफी चर्चाओं में बनी हुई है। 'रेस' फ्रैंचाईज़ी के इस तीसरे भाग में स्टार कास्ट एक बड़ा मसला है। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जैकलिन फर्नांडीज़ हीरोईन हैं और अब इसके बाद डेज़ी शाह का नाम दूसरी हीरोईन के तौर पर आ रहा है। कैटरीना कैफ को भी फिल्म में लेने की बातें चल रही हैं। 
 
दिलचस्प बात यह है कि अब अनिल कपूर इस फिल्म में नहीं होंगे। इसके अलावा सलमान ने सूरज पंचोली को लेने की भी बात की है, जिसे सलमान बहुत पसंद करते हैं। फिल्म को रेमो डिसुज़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। लगता है कि पूरी फिल्म कास्ट की ज़िम्मेदारी सलमान को ही मिली हुई है। 
 
सूरज को फिल्म में लेने की बात पर एक सूत्र ने बताया कि सूरज, सलमान के बहुत करीबी हैं। फिल्म में एक यंग एक्टर का अलग से रोल लिखा गया है जिसके लिए सूरज तैयारी भी कर रहे हैं। सूरज इस बारे में बेहद उत्साहित हैं और अपने करीबी दोस्तों और परिवार को इसके बारे में बता रहे हैं। 
 
सूरज सोशल मीडिया पर लोकप्रिय है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 13 लाख फॉलोअर्स हैं। 
 
ये भी पढ़ें
फिल्म अभिनेत्री शकीला का निधन